हिंदी
फतेहपुर: शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त बनाये रखने के लिये डीएम आंजनेय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने शहर में पूजा के लिये स्थापित कई प्रमुख दुर्गा पंडालों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने आयोजकों समेत स्थानीय लोगों से बातचीत की और नवरात्रि के दौरान वहां मुहैया कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
इस दौरान डीएम और पुलिस अधीक्षक ने आयोजकों को कई जरूरी निर्देश दिये। प्रशासन ने आयोजकों समेत गणमान्य लोगों से दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साउंड, साफ-सफाई आदि का कानून सम्मत पालन करने को भी कहा।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर कपिल देव मिश्रा, इंस्पेक्टर कोतवाली और एसपी पीआरओ जेपी उपाध्याय समेत पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
(नवरात्रि विशेष कॉलम में डाइनामाइट न्यूज़ आपके लिए ला रहा है हर दिन नयी खबर.. मां दुर्गा से जुड़ी खबरों के लिए इस लिंक को क्लिक करें: https://hindi.dynamitenews.com/tag/Navratri-Special )
Published : 11 October 2018, 1:59 PM IST
No related posts found.