
फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बलुआपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार शाम को 31 वर्षीय ख्वाजा अली ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मृतक की पहचान अली मोहम्मद के पुत्र के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।
Published : 23 March 2025, 12:13 PM IST
Topics : Bindaki Tehsil Crime in Fatehpur crime news Fatehpur fatehpur news Fatehpur Police latest police uttar pradesh