हिंदी
नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन का आज 31वां दिन है। दिल्ली समेत कई जगह पर किसान अपनी माँग पर अड़े हुए हैं।
इसी बीच खबर आ रही है कि पंजाब के रहने वाले किसान कबल सिंह ने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताने के लिए सबसे अलग रास्ता अपनाया है। वे पिछले 18 दिनों से हर दिन 12 घंटे तक अपने पैरों, हाथों और गर्दन को जंजीरों में बांध कर रखते हैं।
इस बारे में जब कबल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों की वजह से किसान स्वतंत्र भारत में गुलाम हो चुके हैं। वह खुद को इन बेड़ियों से तभी आजाद करेंगे जब सरकार इन कानूनों को वापस लेगी। जब हमारी मांगें पूरी हो जाएंगी तो मैं खुद को आजाद कर दूंगा।
आगे उन्होंने बताया कि बेड़ियों की वजह से उन्हें चलने-फिरने, खाने व अन्य कामों में दिक्कते होती हैं। बावजूद इसके वे इस तरीके को अपना रहे हैं।
Published : 26 December 2020, 5:23 PM IST
Topics : Farmers Protest कबल सिंह किसान आंदोलन कृषि कानून जंजीर