हिंदी
नोएडा: आज किसानों के दो समूह भारतीय किसान परिषद और ऑल इंडिया किसान सभा NTPC नोएडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। टिकैत गुट ट्रैक्टरों के साथ नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहा है।
किसान नेशनल और स्टेट हाईवे पर अपने ट्रैक्टर खड़े कर रहे हैं। हालांकि, किसानों का दावा है कि इस दौरान ट्रैफिक जाम नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन फिर भी पुलिस अलर्ट मोड पर है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार MSP समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान 13 फरवरी से पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा आज 'WTO क्विट डे' मना रहा है।
पिछले 13 दिनों से जारी किसान आंदोलन के तहत आज संयुक्त किसान मोर्च और BKU टिकैत गुट भी प्रदर्शन कर रहा है। आज संयुक्त किसान मोर्चा नेशनल और स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाल रहा है तो वहीं टिकैत गुट ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन कर रहा है।
Published : 26 February 2024, 12:02 PM IST
Topics : BKU farmers NTPC protest Tractor March ऑल इंडिया किसान सभा किसान ट्रैक्टर प्रदर्शन भारतीय किसान परिषद