

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा करनाल में बुलाई गयी किसान महापंचायत के दौरान पुलिस द्वारा महपंचायत का विरोध करने वाले किसानों पर लाठीटार्ज किया गया। पूरी रिपोर्ट
नई दिल्ली: हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा बुलायी गयी किसान महापंचायत के दौरान कुछ किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। ये किसान सीएम के महापंचायत का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने इन किसानों पर लाठीचार्ज के अलावा आंसूगैस के गोले दागे और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। किसान लगातार सीएम के इस महापंचायत के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।
Karnal: Protesting farmers gather in Kaimla village where Haryana CM Manohar Lal Khattar will hold Kisan Mahapanchayat shortly.
Police use teargas to disperse protestors. pic.twitter.com/SxV5ivKKs9
— ANI (@ANI) January 10, 2021
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों की जानकारी देने के लिए सीएम खट्टर ने प्रदेश के हर जिले में किसान महापंचायत करने का ऐलान किया था। सीएम की पहली महापंचायत करनाल के गांव कैमला में होनी थी। इसी कार्यक्रम का किसान संगठन विरोध कर रहे थे। काले झंडे के साथ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए किसान कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे थे। किसानों को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन किसान नहीं माने, जिसके बाद विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
किसानों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर हमला बोला है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि यह कैसी किसान महापंचायत, जिसमें जाने से किसानों को ही रोका जा रहा है। किसान महापंचायत में जाने की कोशिश कर रहे किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किए जाने का वीडियो ट्वीट करते हुए सुरजेवाला ने कहा है कि यही हाल रहा तो बिना सेक्यूरिटी के आपका घर से निकलना नामुमकिन हो जाएगा खट्टर साहब।
शर्म कीजिए खट्टर साहेब।
जब आप किसान महापंचायत कर रहे हैं तो वहाँ आने से किसानों को ही रोकने का मतलब क्या है?
मतलब साफ़ है-आपको किसानों से सरोकार न होकर केवल इवेंटबाजी से मतलब है।
याद रखिए, यही हाल रहा तो बिना पुलिस के आपका घर से निकलना नामुमकिन हो जाएगा।
काले क़ानून वापस लें। pic.twitter.com/SllwV6CjFy
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) January 10, 2021
सुरजेवाला ने इससे पहले एक अन्य ट्वीट में भी सीएम खट्टर पर हमला बोलते हुए लिखा- करनाल के कैमला गाँव में किसान महापंचायत का ढोंग बंद कीजिए। अन्नदाताओं की संवेदनाओं एवं भावनाओं से खिलवाड़ करके क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने की साज़िश बंद करिए। संवाद ही करना है तो पिछले 46 दिनों से सीमाओं पर धरना दे रहे अन्नदाता से कीजिए।
No related posts found.