Farmers Protest: आंदोलनकारी किसानों का व्यापक मार्च दूसरे दिन भी जारी, दिल्ली सीमा सील, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

डीएन ब्यूरो

कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली कूच कर रहे किसानों का व्यापक मार्च दूसरे दिन भी जारी है। दिल्ली सीमाएं सील कर दी गयी है। कुछ स्थानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

किसानों को रोकने के लिये दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर कड़ी व्यस्था
किसानों को रोकने के लिये दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर कड़ी व्यस्था


नई दिल्ली: कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली कूच करने के लिये दूसरे दिन भी किसानों का व्यापक मार्च जारी है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए लगातार दूसरे दिन भी दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गयी है और पुलिस और सुरक्षा बलों ने किसानों को रोकने के लिये मोर्चा संभाला हुआ है। 

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित सिंघु बॉर्डर पर किसानों का भारी जमावड़ा है। यहां पर किसानों को रोकने के लिये पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। किसानों और पुलिस के आमने-सामने होने से टकराव की स्थित बनती जा रही है।

आज दूसरे दिन किसानों का प्रदर्शन अधिक आक्रामक होता जा रहा है। पुलिस द्वारा लगायी गयी रोक को हटाकर किसान शुक्रवार को रोहतक पहुंच गए, यहां रोहतक-दिल्ली हाईवे पर किसान इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। दूसरी ओर सोनीपत में भी किसानों और पुलिस में तनाव बढ़ गया है, किसानों का एक जत्था पानीपत-सोनीपत बॉर्डर पहुंच गया। किसानों ने यहां भी बैरिकेडिंग को हटाना शुरू कर दिया है।

पंजाब, हरियाणा और अब उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली आने की कोशिश कर रहे हैं। बीती रात को यहां किसानों ने रातभर डेरा जमाए रखा। शुक्रवार सुबह से ही किसान विभिन्न राजमार्गों पर नारेबाजी कर रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में भी किसान सड़कों पर उतरेंगे और कृषि कानूनों का विरोध करेंगे। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की हुई है।
 










संबंधित समाचार