हिंदी
महराजगंज: रविवार रात को फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पोखरभिण्डा में चोर नगदी व सोने के जेवरात लेकर फुर्र हुए। घर के पीछे की दीवार काटकर घर में घुसे चोरों ने हजारों के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। सुबह होते जब भरत गौड़ व जोगिंदर चौधरी घर की दीवार को कटा देख भौचक्का हो गये। सोमवार की सुबह जब जोगिंदर चौधरी ने अपने घर का सामान बिखरा हुआ देखा तो हड़कंप मच गया।

उन्होंने तत्काल सूचना फरेन्दा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची साढ़ चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर परिजनों व पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Published : 3 February 2020, 3:33 PM IST
No related posts found.