हिंदी
मुंबईः बॉलीवुड के मशदूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा को को आज दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेमो डिसूजा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं।
खबरों के अनुसार उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और उनकी तबीयत ठीक हैl उनकी पत्नी रिजेल डिसूजा हॉस्पिटल में उनके साथ मौजूद हैंl इस खबर के बाद रेमो डिसूजा फैंस में खलबली मच गई है। उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफर रेमो डिजूजा को ‘फालतू’ और ‘एबीसीडी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वे बॉलीवुड की कई फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ कर चुके है। उन्होंने अपनी कोरियोग्राफी के दम पर कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं।
Published : 11 December 2020, 5:41 PM IST
No related posts found.