हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई देश के महानगरों में सबसे सुरक्षित है।
फडणवीस नवी मुंबई पुलिस की महिला सुरक्षा परियोजना का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 2012 के निर्भया कांड के बाद महिला सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों से निपटने वाले कानूनों को सख्त किया गया और अब महिलाओं की शिकायतों पर तुंरत ध्यान दिया जाता है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार फडणवीस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि अधिक संख्या में महिलाएं ऐसे अपराधों की शिकायत करने के लिए आगे आ रही हैं।
उन्होंने दावा किया कि देश का कोई अन्य महानगर मुंबई जितना सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस और निर्भया दस्ते की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण मुंबई और नवी मुंबई में महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं।
Published : 12 May 2023, 1:04 PM IST
No related posts found.