लखनऊ में गैस सिलेंडरों में धमाका, मकान में लगी आग; 3 बच्चियों समेत 5 की मौत, 4 घायल

लखनऊ के एक घर में दो सिलेंडरों में भीषण विस्फोट हो गया। इस धमाके में तीन बच्चियों और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर लोग से घायल हो गये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 March 2024, 10:36 AM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र काकोरी कस्बे के एक घर में दो सिलेंडरों में भीषण विस्फोट हो गया। इस धमाके में तीन बच्चियों और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर लोग से घायल हो गये। 

इस धमाके के बाद दो मंजिला इमारत में आग लग गई और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। 

यह भी पढ़ें: Employment: यूपी की महिलाओं के लिये नौकरी का सुनहरा मौका, पहुंचे इस रोजगार मेले में

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक काकोरी कस्बे के हाता हजरत साहब इलाके में रहने वाले मुशीर अली (50) के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से मंगलवार रात को दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। विस्फोट से दो मंजिला इमारत में आग लग गई।

आग लगते ही सिलेंडर में धमाका हुआ। हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

मुशीर अली (50) जरदोजी का काम करते हैं, मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उनके मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनट बाद सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। जब तक मकान के भीतर के लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई।

यह भी पढ़ें: UP Cabinet Expansion: आम चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल के अंतिम विस्तार पर जानिये ये बड़े अपडेट

आग लगने से परिवार के नौ लोग जल गए। इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां मुशीर (50 वर्ष), उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45), उनकी भतीजी राइया (5) और भांजियों हिबा (2) तथा हुमा (3) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

चार अन्य लोगों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है जहां इनकी हालत गंभीर बतायी जाती है। घायलों में इशा (17), लकाब (21), अमजद (34) और अनम (18) हैं।

स्थानीय पुलिस बल व दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। माले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Published : 
  • 6 March 2024, 10:36 AM IST

Advertisement
Advertisement