हिंदी
इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके के जरीखेड़ा गांव में एलिवेटर टैंक में गिरे मोबाइल फोन को निकालने के चक्कर में एक बिहारी मजदूर की मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि ग्राम पंचायत मलाजनी के ग्राम जरीखेड़ा मार्ग पर स्थित श्रीराम एग्रो आटा मिल में रविवार देर शाम को कुछ मजदूर काम कर रहे थे। जिनमें से एक मजदूर का मोबाइल फोन मिल में बने एक एलिवेटर टैंक में गिर गया था।
उस मोबाईल को निकालने के प्रयास में बिहार के जिला बेगूसराय के थाना बखरी के ग्राम आबूआर वासी 23 साल के मजदूर मंगल सिंह की मौत हो गई।
Published : 8 April 2024, 7:35 PM IST
Topics : इटावा उत्तर प्रदेश एलिवेटर टैंक जरीखेड़ा गांव जसवंतनगर मजदूर
No related posts found.