अजब-गजब: यूपी के एटा में एक दुल्हन की आई दो बारात, पहले दूल्हे को पहनाई गई वरमाला, दूसरे संग दुल्हन की विदाई

उत्तर प्रदेश के एटा में हुई एक शादी की चर्चा जोरों पर है। यहां एक दुल्हन को लेने के लिये दो बारात आ पहुंची। एक दूल्हे को वरमाला पहनाई गई जबकि दूसरे संग दुल्हन की विदाई हुई। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में जानिये इस शादी का पूरा किस्सा

Updated : 5 June 2021, 1:43 PM IST
google-preferred

एटा: जनपद में एक शादी की चर्चा जोरों पर है। यहां एक दुल्हन को लेने के लिये दो बारात आ पहुंची। दुल्हन ने एक दूल्हे को वरमाला पहनाई जबकि दूसरे दूल्हे के साथ दुल्हन की विदाई की गई। केवल वरमाला पहनाने और दुल्हन के साथ न आने से नाराज पहले दुल्हे ने दुल्हन के परिजनों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन के पिता हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

 यह अजीबोगरीब किस्सा एटा जिले की कोतवाली देहात क्षेत्र के गाँव सिरांव का है।, सिरांव गाँव में एक लड़की की शादी में दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए।  पहले दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला पहनाई तो वहीं दूसरे दूल्हे के साथ दुल्हन की शादी होने के बाद बिदाई हुई। घटना से गुस्साए पहले दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन के पिता पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद  दुल्हन का बाकी परिवार घर में ताला डालकर  फरार है। 

दुल्हन की पहली बारात आवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नरोरा से आई थी जबकि दूसरे दूल्हे की बारात मिरहची थाना क्षेत्र के गांव ज़िनहरा से पहुंची थी। दूसरे दूल्हे अमित के साथ दुल्हन को विदा किया गया। इसके बाद शादी में हंगामा हो गया। 

पहले दूल्हा के साथ दुल्हन की विदाई न होने से नाराज होकर दूल्हे और उसके परिजनों ने कोतवाली देहात थाने में जाकर पुलिस से शिकायत कर दी और पुलिस ने दुल्हन के पिता अब्बल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दूल्हा शादी में लाये हुए सामान वापसी की मांग कर रहा है।

लड़की के पिता अव्वल सिंह का कहना है कि पहले दूल्हे को उसके परिजनों ने लड़की को नहीं दिखाया था। उसने कई बार बोला और सीधे बरात लेकर घर चले आए। दुल्हन को लड़का पसंद नहीं आया। उसने उससे शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने शादी में शामिल होने आए अमित के साथ शादी कर ली। बताया जाता है कि लड़की पहले से ही उसको प्यार करती थी। अब्बल सिंह का कहना है कि पहले दूल्हे का जो भी सामान है उसको वह वापस कर देगा।
 

Published : 
  • 5 June 2021, 1:43 PM IST

Related News

No related posts found.