अभ्यास मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद, टीम इंडिया तीसरी बार जीत सकती है चैंपियंस ट्राफी

अभ्यास मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि टीम इंडिया तीसरी बार चैंपियंस ट्राफी जीत सकेगी। इसके अलावा कुछ कारण भी हैं, जिनकी वजहों से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत चैंपियंस ट्राफी जीतेगा। वजहों को जानने के लिए पढ़िए ये रिपोर्ट..

Updated : 31 May 2017, 4:29 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्राफी गुरुवार को शुरू होने जा रही है। ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। अब तक के अभ्यास मुकाबलों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत चैपियंस ट्राफी हासिल करने में सफल होगा। बता दें कि भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली कर रहे हैं। टीम इंडिया का दो अभ्यास मुकाबलों में जैसा प्रदर्शन रहा है, उससे यह बात साफ है कि इस डिफेंडिंग चैंपियन का दावा बेहद मजबूत है।

इंग्लैंड में जीता पहला वर्ल्ड कप

कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपना पहला वर्ल्ड कप इंग्लैंड की धरती पर ही 1983 में जीता था। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब हासिल किया था।

‘नेटवेस्ट’ में इंग्लैंड को दी मात

2002 की नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में सौरव गांगुली की कप्तानी के साथ टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल के खिताब पर कब्जा जमाया था। क्रिकेट का मक्का लार्ड्स में इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 325 रन का स्कोर रखा था लेकिन युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ की बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

धोनी की कप्तानी में ‘चैंपियंस ट्रॉफी’

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के साथ ही धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बने, जिन्होंने आईसीसी की तीन बड़ी ट्राफी अपने नाम की। इस बार विराट कोहली की बारी है। मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया खिताब जीतने का दावा रखती है।

Published : 
  • 31 May 2017, 4:29 PM IST

Advertisement
Advertisement