हिंदी
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में 36 वर्षीय एक इंजीनियर क्रिकेट खेलते समय अचानक मैदान में ही गिर गया और हृदयाघात से उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
घटना रविवार को नोएडा सेक्टर 135 के एक मैदान में घटी जिसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि विकास नेगी नामक व्यक्ति मैदान में गिर जाता है।
घटना के समय नेगी बैटिंग कर रहा था और उसके गिरते ही विपक्षी टीम के खिलाड़ी और अम्पायर उसकी ओर दौड़े और यहां तक कुछ ने उसे कार से निजी अस्पताल ले जाने से पहले सीपीआर देने की भी कोशिश की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार स्थानीय एक्सप्रेस पुलिस थाना की प्रभारी सरिता मलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘विकास नेगी को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम में हृदयाघात से मौत की जानकारी दी गई है। वह 36 साल के थे और यहां एक निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते थे।’’
Published : 11 January 2024, 11:45 AM IST
Topics : cricket died Engineer heart attack Noida इंजीनियर क्रिकेट नोएडा मौत हार्ट अटैक