हिंदी
नोएडा: नोएडा में बादलपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अपर पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) राजीव दीक्षित ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस वाहनों की तलाशी ले रही थी, तभी अंबेडकर पार्क रोड के पास एक कार में सवार होकर कुछ बदमाश आते दिखे।
उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया लेकिन वे वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें घेर लिया जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस दल पर गोलियां चलायी।
उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक गोली एक बदमाश को लगी। उसके एक साथी को पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने चोरी की एक कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
Published : 1 March 2023, 11:38 AM IST
No related posts found.