हिंदी
जगदलपुर: छत्तीसगढ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गयी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसारपुलिस सूत्रों के अनुसार यह मुठभेड़ सलातोंग इलाके में हो रही है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है।
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।
सूत्रों के अनुसार दोनों ओर से लगातार फायरिंग जारी है।
सूत्रों के अनुसार सलातोंग में डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ उस समय हुई जब डीआरजी जवान क्षेत्र की तलाशी पर निकले थे। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर है।
Published : 29 April 2024, 12:03 PM IST
No related posts found.