हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): आदर्श नगर पंचायत आनंदनगर में बीते कुछ माह से अधिशासी अधिकारी और नगर अध्यक्ष के बीच आपसी तालमेल नहीं होने से नगर के कर्मचारियों का वेतन बाधित है।
तीन महीने का वेतन नहीं मिलने से दुखी होकर सभी नगर के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं और सभी काम को रोक दिया गया।
नगर में बहुत सारी समस्या उत्पन्न होती नजर आ रही है। लाइट बंद, वार्डों में गंदगी का अंबार लग गया है। साफ सफाई व्यवस्था एक दम ठप हो गई है।
गुरुवार को कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराने फरेंदा तहसील के एसडीएम नवीन कुमार नगर पंचायत कार्पयालय पर पहुंचे।
कर्मचारियों से बातचीत कर हड़ताल को समाप्त कराएंगे। अब ये दिलचस्प है कि क्या एसडीएम की बात मानकर सभी कर्मचारी हड़ताल खत्म करेंगे या नहीं।
Published : 4 April 2024, 6:08 PM IST