हिंदी
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में कथित रूप से करंट लगने से 29 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बुलंदशहर के रहने वाले जगपाल सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘विश्वविद्यालय में काम करने के दौरान सिंह को करंट लगा। उसे बेहोशी की हालत में जीआईएमएस ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’
पुलिस ने बताया कि सिंह के परिवार को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Published : 21 April 2023, 9:09 AM IST
Topics : electrocution employee Gautam Buddha University करंट कर्मचारी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा मौत
No related posts found.