हिंदी
महराजगंज: अपनी मांगों को लेकर पिछले 24 घंटो से पूरे प्रदेश भर प्रदर्शन कर रहे बिजली विभाग के कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से पूरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। जिसका भारी असर महराजगंज जिले पर भी पड़ रहा हैं। जिले के फरेंदा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 24 घंटो से नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है फिर भी अभी तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नोडल अधिकारी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि लाइन मैनो से संपर्क किया जा रहा है जल्दी ही बिजली आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों की चालू कर दी जाएगी।
Published : 18 March 2023, 4:29 PM IST
No related posts found.