फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ट्रेलर रिलीज, पिता के साथ नोंक-झोंक करती दिखीं सोनम

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, राजकुमार राव और एक्ट्रेस सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में सोनम और अनिल के बीच बाप-बेटी का दमदार रिश्ता दिखाया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखें फिल्म का ट्रेलर..

Updated : 27 December 2018, 1:56 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, राजकुमार राव और एक्ट्रेस सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में सोनम और अनिल के बीच बाप-बेटी का दमदार रिश्ता दिखाया गया है। 

 

2.34 सेकंड के ट्रेलर में राजकुमार-सोनम का लव एंगल और पिता-बेटी (अनिल कपूर-सोनम कपूर) का बॉन्ड दिखाया गया है। अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार के अलावा इस मूवी में जूही चावला भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अनिल कपूर और जूही चावला 9 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। 

फिल्म का टाइटल 1994 में आई अनिल कपूर की फिल्म 1942: अ लव स्टोरी के एक गाने से लिया गया है। शैली चोपड़ा धार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का प्रोडक्शन विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। मूवी अगले साल पहले 1 फरवरी को रिलीज होगी।

Published : 
  • 27 December 2018, 1:56 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement