
रायबरेली: दहेज लोभियों के चलते मंडप सूना पड़ा रहा, न आई बारात और ना बजी शहनाई। घर में महिलाएं विवाह के मंगल गीत गाने के बजाय आंखों में आंसू लिए नज़र आए, दूल्हन की मां, बेटी के आंसू पोछती दिखाई दी, शादी समारोह में आए रिश्तेदार एवं ग्रामीण परिजनों को ढाढ़स बधांते नजर आए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, मामला रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती का है जहां 1 मार्च को राजेंद्र जायसवाल की बेटी शिवानी जायसवाल की बारात आनी थी। शादी का मंडप, जयमाल स्टेज, तथा सड़क से लेकर घर तक गैलरी और भोजन पंडाल सजा था। रिश्तेदार व ग्रामीण आ गए थे। सभी दूल्हन के पिता और मां बेटी को शादी की शुभकामनाएं दे रहे थे। घर में खुशियों का माहौल था। जयमाल के लिए दूल्हन का श्रृंगार किया जा रहा था। परिजन व्यवस्थाओं में लगे थे कि बारातियों के स्वागत में किसी तरह की कमी ना रह जाए।, इतना सब हो जाने के बाद बारात नहीं आई? क्यों? दहेज की वजह से...
कन्या पक्ष का क्या है आरोप?
कन्या पक्ष का आरोप है कि निर्धारित समय पर जब बारात नहीं आई तो रात 8 बजे परिजनों ने वर पक्ष से सम्पर्क किया तो दूल्हे के पिता और बड़े भाई ने साफ इंकार करते हुए कहा कि हम बारात लेकर नहीं आएंगे। बारात इस शर्त पर लेकर आएंगे जब दहेज की मांग पूरी करोगे। दुल्हन के पिता राजेंद्र ने बताया कि दहेज के चक्कर में बारात नहीं आई, लड़के वाले 10 लाख रुपये और फोर व्हिलर गाड़ी की मांग कर रहे थे।
दुल्हन के पिता राजेंद्र कुमार व उनकी पत्नी सुमनलता का आरोप है कि उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार ढाई लाख की परीक्षा की थी तथा सामान करीब 3 लाख का चढ़ाया था। उन्होंने बताया कि 2 वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शिवानी की शादी अंकित जायसवाल पुत्र अच्छेलाल जायसवाल निवासी राय मंडोर तम्बौर थाना विसुवा, जिला सीतापुर के साथ तय हुई थी। शादी तय करते समय पक्ष ने कोई मांग नहीं की थी। आरोप है कि तिलक के बाद से वर पक्ष कन्या पक्ष के ऊपर लगातार दबाव बना रहा था कि उनके बेटे की सरकारी नौकरी लगने वाली है इसलिए अब ऐसे शादी नहीं होगी दहेज में चार पहिया गाड़ी और 10 लाख रुपए देने होंगे। जिनका यह भी आरोप है कि वर पक्ष ने दहेज की मांग करते हुए कहा था कि सरकारी नौकरी के लिए 20 लाख की डिमांड है, जिसमें 10 लाख रुपए वर पक्ष देगा और 10 लाख रुपए कन्या पक्ष को देने होंगे। जिसमें कन्या पक्ष ने अस्मर्थता जताई थी।
मुकदमा किया गया दर्ज
ऐन मौके पर बारात ना आने के बात सुनकर कन्या पक्ष के पैरों तले से जमीन खिसक गई लड़की के माता-पिता चक्कर खाकर गिर पड़े जिससे रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया, देर रात शिवगढ़ थाने पहुंचे राजेंद्र जायसवाल ने पुलिस को पूरी बात बताते हुए लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है वहीं, थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि जांच की जा रही है मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Published : 2 March 2025, 5:43 PM IST
Topics : dowry case dowry case in India dowry cases in raebareli dowry news Dynamite News Raebareli police Raebareli Wedding Raebareli Wedding Dowry Raebreli News UP News