Uttar Pradesh: यूपी में भाजपा नेता और उनकी माँ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सदर कोतवाली में दहेज में कार नहीं मिलने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और उनकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 29 June 2022, 4:22 PM IST
google-preferred

बदायूँ: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सदर कोतवाली में दहेज में कार नहीं मिलने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और उनकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आतिफ निजामी की पत्नी कहकशां फातिमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति दहेज में कार के लिए उसे प्रताडित करता रहता है।

भाजपा नेता अपनी मां रफत जहां उर्फ मीना के साथ मिलकर कहकशां फातिमा के साथ मारपीट करता है। मायके वाले मांग पूरी नही कर पा रहे हैं इसलिए वह उसे लगातार प्रताडित करते है। (वार्ता)

Published : 
  • 29 June 2022, 4:22 PM IST