Double Murder in Badaun: बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी, दादी और पोती की निर्मम हत्या

उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार को डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 January 2025, 2:00 PM IST
google-preferred

बदायूं: उत्तर प्रदेश में इन दिनों आपराधिक वारदातों का ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अब यूपी के बदायूं जनपद से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घर के अंदर चारपाई पर महिला और उसकी पोती के शव खून से लथपथ मिले। दो लोगों की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हैं। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक डबल मर्डर की ये घटना बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के हयातनगर गांव की है।  यहां शुक्रवार रात को घर में सो रही महिला और उसकी पांच साल की पोती की सिर कूचलकर निर्मम हत्या कर दी गई।

मृतकों की पहचान गांव हयातनगर नगर निवासी गीता देवी और पोती कल्पना के रूप में की गई है। पीड़ित परिजनों में प्रेमपाल और उसके बेट पर हत्या का आरोप लगाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दादी और पोती की हत्या की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की घटना की जांच में जुट गई है। वादी रामनाथ ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। 

पुलिस ने घटनास्थल से हत्या से जुड़े साक्ष्य संकलित कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये दे दिया है। हत्या का कारण दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। फरार हत्यारोपियों की तलाश जारी है। दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है।

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं: