DN Exclusive: हैरानी भरी खबर, एक साथ छह सहेलियों ने खाया जहर, कई की मौत, वजह जानकर दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे आप

बिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक साथ छह सहेलियों ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है। जिसमें से कई की मौत भी हो गई। जानिए मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 April 2022, 12:02 PM IST
google-preferred

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद से एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक साथ छह सहेलियों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस मौत की कोशिश में कुछ लड़कियां कामयाब भी हो गई है। ये भयानक मामला औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र का है। 

औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक साथ छह लड़कियों ने मौत का एक भयानक खेल खेलते हुए एक जहरीला पदार्थ खान लिया। जिसके बाद तीन लड़कियों की मौत हो गई। वहीं बाकी लड़कियों की हालात काफी गंभीर है। बताया जा रहा हैं कि घटना के पीछे की वजह प्रेम-प्रसंग है। 

मामले की जांच कर रहे एसपी ने कहा कि एक नाबालिग लड़की अपने भाभी के भाई प्यार करती थी। उस लड़के ने उससे शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद उस लड़की ने अपनी पांच सहेलियों के साथ जहर खा लिया। जब घटना की सूचना पुलिस को मिली तो सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए।  

इस मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि जहर खाकर मरने वालों में दो लड़कियों की उम्र 14 साल है, वहीं एक लड़की की उम्र 15 साल है। मरने वाली तीनों अलग-अलग परिवार की है। वहीं इस घटना में 12 साल, 13 साल और 15 साल की तीन लड़कियों की हालात अभी गंभीर हैं। इनमें एक मरने वाली लड़की की सगी बहन है। 

एसपी ने बताया कि सीओ एवं थानाध्यक्ष के सामने ग्रामीणों के अनुसार सभी लड़कियों ने अपनी इच्छा से जहर खाया या खिलाया है। फिलहाल इसकी जांच जारी है। जिस लड़के के कारण यह घटना हुई पुलिस उसे खोज रही है। गांव में एक साथ तीन लड़कियों की मौत से कोहराम मचा गया है। पुलिस ने लड़कियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

No related posts found.