जहां भी मिले खाली जगह वहां करें वृक्षारोपण- डीएम

सुल्तानपुर में वन महोत्सव के तहत जिलाधिकारी ने पौधरोपण कर सभी से पेड़ लगाने की अपील की।

Updated : 6 July 2017, 6:20 PM IST
google-preferred

सुल्तानपुर: केंद्रीय विद्यालय अमहट में वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएम हरेंद्र वीर सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण किया और लोगों से वृक्ष लगाने की अपील की। डीएम के साथ सीडीओ रामयज्ञ मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी केसी बाजपेई ने भी विद्यालय में वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए डीएम

इस मौके पर डीएम ने कहा कि वन महोत्सव तत्कालीन केन्द्रीय कृषि एवं खाद्य मंत्री केएम मुंशी द्वारा 1952 में शुरुआत किया गया था। मुंशी ने यह आह्वान किया था कि जिले में जहां भी खाली स्थान मिले वहां पर वृक्षारोपण किया जाए।

विद्यालय के प्राचार्य केपी यादव ने डीएम को बुके देकर स्वागत किया। डीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डीएम ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह भर वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहेगा।

12 लाख से ज़्यादा लगेगें जनपद में पौधे

इस वर्ष जनपद के वन विभाग की तरफ से 122 स्थानों पर 10 लाख 23 हजार 635 पौधों का रोपण किया जायेगा और अन्य विभागों की तरफ से 2 लाख 33 हजार 760 पौधों का रोपण किया जायेगा। इस प्रकार जनपद में कुल 12 लाख 57 हजार 385 पौधों का रोपण किया जायेगा।

Published : 
  • 6 July 2017, 6:20 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement