विराट-अनुष्का के लिये Special रहेगी दिवाली,क्रिकेट-बॉलीवुड का लगेगा तड़का..

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार दिवाली पर एक साथ मिल जाये तो मस्ती तो दोगुनी होनी ही है। जी हां ऐसा इस बार दिवाली में जरूर देखने को मिलेगा क्योंकि विराट कोहली और अनुष्का जो साथ है। विराट को वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20 मैच में आराम दिया गया है। अब यह विराट और अनुष्का के लिये बड़ा ही खास मौका होगा जब वो शादी के बाद पहली दिवाली साथ में मनायेंगे। पढ़ें. डाइनामाइट न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट

अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ (फाइल फोटो)
अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ (फाइल फोटो)


मुंबईः दिवाली की बात हो रही है। इस मौके पर अगर बॉलीवुड और क्रिकेट  साथ में दिवाली सेलीब्रेट करे तो यह अनोखा तो कहलायेगा ही। जी हा हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड और क्रिकेट की हॉट जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की। अनुष्का से शादी के बंधन में बंधने के बाद तो इंडियन क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली की तो मानों गाड़ी दौड़ ही पड़ी। वैसे दोनों शादी से पहले भी कई बार एक दूसरे को डेट करते हुये मीडिया की सुर्खियां जरूर बने थे लेकिन शादी के बाद भी कई बार दोनों को क्रिकेट के मैदान में एक दूसरे के साथ देखा गया।        

यह भी पढ़ेंः दिवाली पर बॉलीवुड सितारों में ऐसे चढ़ता है मां लक्ष्मी की भक्ति का खुमार..

 

 

 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 

 

लेकिन इसके लिये कई कबार अनुष्का शर्मा को अपने प्रशंसकों और क्रिकेट प्रेमियों से ट्रोल होना पड़ा है। इसकी वजह है विराट का कई बार आउट ऑफ फॉर्म हो जाना लेकिन वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे शृंखला में लगातार तीन मैचों में तीन शतक ठोककर और क्रिकेट के भवगान सचिन तेंदुलकर के 10 हजार रनों का रिकॉर्ड तोड़कर विराट कोहली ने सभी आलोचकों को मुंह में ताला लगा दिया है।

इस तरह खास रहेगी विराट और अनुष्का की दिवाली   

1. अनुष्का जहां नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा और दशहरा मनाने में व्यस्त रही वहीं इंडियन कैप्टन विराट कोहली तब वेस्ट इंडीज के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटे हुए थे। अनुष्का को मां दुर्गा का आशीर्वाद मिला और इसका फल विराट कोहली को वेस्ट इंडीज के साथ चल रही शृंखला में मिल गया।     

यह भी पढ़ेंः अनोखी होती है संजू बाबा की दिवाली..घर में रखते हैं पार्टी ,ये बॉलीवुड स्टार्स होते है शामिल  

 

 

पति विराट के साथ अनुष्का (फाइल फोटो)

 

2. विराट ने वेस्ट-इंडीज के खिलाफ जब 157 रनों की पारी खेलकर अपने वनडे करियर के सबसे तेज 10 हजार रन पूरे कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान खड़ा किया तो तब विराट को अनुष्का का भी साथ मिला। टीवी पर टकटकी लगाये बैठी अनुष्का शर्मा ने जब इस मोमेंट्स को देखा तो तुरंत विराट की इस मैच की कुछ फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर कर खुशी का इजहार किया। अनुष्का ने लिया 'व्हाट अ मैन' यह देख विराट का दिल भर आया।  

यह भी पढ़ेंः इस दिवाली शिल्पा-राज करेंगे धूम-धड़ाका दोनों ने बनाया 'कसीनो पार्टी' का प्लान !  

3.अब बारी थी करवा चौथ की तो भला कप्तान कोहली अनुष्का को खुश करने में कहा चुकने वाले थे। शनिवार को पुणे में कोहली का मैच था जो रात करीब साढ़े 9 बजे खत्म हुआ। इतनी व्यस्ता के बावजूद कोहली करवाचौथ पर रात 11 बजे अनुष्का के पास पहुंचे और अनुष्का ने करवाचौथ मनाया। यह दिन विराट को लिये इसलिए भी खास रहा क्योंकि करवाचौथ के दिन ही विराट ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस शृंखला में तीसरा शतक बनाया और इसी के साथ विराट ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गये हैं।   

यह भी पढ़ेंः Diwali 2018: ये Bollywood Stars दिवाली पर मचायेंगे धमाल..पार्टी होगी 'ऑल नाइट' 

  

 

विराट कोहली अनुष्का शर्मा (फाइल फोटो)

 

4. पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे विराट ने अनुष्का के साथ इटली में धूमधाम से शादी की थी। यह विराट और अनुष्का का पहला करवा चौथ था। हालांकि विराट ने अनुष्का को व्रत खोलने के लिये लंबा इंतजार करवाया लेकिन इंतजार का फल काफी मिठा साबित हुआ। क्योंकि विराट ने मैदान में वेस्ट इंडीज के छक्के छुड़ा दिये।      

यह भी पढ़ेंः अकल्पनीयः दिवाली की रात यहां लगता है देश-दुनिया के तांत्रिकों का मेला..तंत्र-मंत्रों की होती है साधना

 

 

शादी के बाद विराट-अनुष्का की होगी पहली दिवाली

 

5.अब 7 नवंबर को दिवाली है। यह शादी के बाद विराट अनुष्का की पहली दिवाली होगी। इसलिये भी यह दिवाली खास होगी क्योंकि वेस्ट इंडीज के खिलाफ तब शुरू हो रही टी-20 मैचों में विराट कोहली को आराम दिया गया है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ 4 नवंबर से टी-20 मैच खेले जाने है।   

यह भी पढ़ेंः Diwali 2018: जानिये, दिवाली मनाने से जुड़ी मान्यता और पौराणिक इतिहास..  

तो अब विराट इस विजी शैड्यूल से बाहर हो गये हैं। इससे एक बार फिर करवा चौथ के बाद अब दिवाली पर अनुष्का और विराट परिवार के साथ मां लक्ष्मी का भगवान गणेश का आशीर्वाद लेंगे। यहीं नहीं ऐसा भी तय माना जा रहा है कि ये दोनों एक बड़ी ग्रैंड पार्टी भी रखने वाले हैं जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड के कई स्टार्स का तांता लगना तय है।  

(दिवाली विशेष कॉलम में डाइनामाइट न्यूज़ आपके लिए ला रहा है हर दिन दिवाली की नयी खबरें.. दिवाली से जुड़ी खबरों के लिए इस लिंक को क्लिक करें:https://hindi.dynamitenews.com/tag/Diwali-Special )










संबंधित समाचार