हिंदी
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा से पहले संसद पर हुए आतंकी हमले का जिक्र कर शहीदों को याद किया और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन किया।
लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमें एक महान संविधान मिला है। संविधान ने विभिन्न लोगों को एकजुट रखा है। बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था कि संविधान की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि हम इसका कैसे पालन करते है।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री औऱ सपा प्रमुख ने संविधान पर चर्चा के दौरान संसद में एक बड़ा वादा भी किया। उन्होंने कहा कि वे जब वे और उनकी सरकार सत्ता में आयेगी तो देश में जातीय जनगणना करवायेगी।
उन्होंने कहा कि संविधान समय-समय पर हमारी ढाल बनता है, हमारी सुरक्षा करता है। संविधान ने जातीय विविधता वाले देश को हमेशा एक बनाये रखा और एकता के सूत्र में बांधा।
प्रति व्यक्ति आय को लेकर पूछा सवाल
अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से ऊपर जा रही है, लेकिन दूसरी ओर 82 करोड़ लोग सरकारी अन्न पर जिंदा हैं। देश में 2 तिहाई हिस्से पर कुछ परिवारों का हिस्सा है। ऐसे में सरकार को ये बताया चाहिए कि देश के निचले तबगे की प्रति व्यक्ति आय क्या है? सरकार अगर ये आंकड़े जारी कर दे तो स्थिति साफ हो जाएगी।
'हमारी सीमाएं सिकुड़ रही हैं'
सपा चीफ ने कहा कि सीमाओं का रक्षा करना पहला कर्तव्य है। जिस देश की सीमाओं की सुरक्षा में जहां पर समय समय पर सेंध लगती हो और हमारे माननयी मंत्री बेहतर जानते हैं कि कई जगहों पर सीमाएं सिकुड़ रही हैं।
'लोगों को वोट डालने से रोका गया'
सपा प्रमुख ने सरकार पर आरोप लगाया कि यूपी में बहुत लोगों को वोट डालने से रोका गया। जो लोग वोट डालने जा रहे थे, उन्हें डराया-धमकाया गया।
Published : 13 December 2024, 2:37 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Akhilesh Yadav in Lok Sabha Discussion on Constitution in Parliament ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist Samvidhan Pe Charcha SP Chief Akhilesh Yadav