यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दी सदस्यता अभियान को धार, खुद बनाये 20,149 नये सदस्य, परिवार ने बनाये 35787 सदस्य

डीएन संवाददाता

यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शुरू किए गए मोबाइल के माध्यम से सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा 20 हजार नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह


रायबरेली: प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शुरू किए गए मोबाइल माध्यम से सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा 20 हजार नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा उन्हें 10000 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने का निर्देश मिला था। जिनके क्रम में उन्होंने 5 दिन में 15000 सदस्य बनाए थे। मेरे भाई के द्वारा 11000 सदस्य और मेरे बेटे के द्वारा 6000 से अधिक सदस्य बनाए गए। इस प्रकार मेरे परिवार द्वारा 37000 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाकर हमारे परिवार ने भाजपा के साथ जोड़ा है।

इसके लिए मैं भाजपा के जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।

मंत्री दिनेश सिंह ने बताया कि स्वयं उन्होंने अपने रेफरल कोड से  20,149, छोटे भाई पूर्व विधायक राकेश सिंह ने अपने रेफरल कोड से 10,423 और बेटे पीयूष प्रताप सिंह ने अपने रेफरल कोड से 5215 समान्य सदस्य बनाए। इस प्रकार मेरे परिवार पंचवटी ने 35787 लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत करने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया। 

यह भी पढ़ें | रायबरेली: दूषित पानी पीने से डेढ़ दर्जन लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग मौके पर

उपचुनाव में जीतेगी भाजपा

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि नौ विधानसभा में जो उपचुनाव हो रहे हैं उसमें पार्टी के कार्यकर्ता पहले से ही सक्रिय हैं जो भी आएगा जो भी लड़ेगा भारतीय जनता पार्टी के सामने चित हो जाएगा। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जो अलग-अलग विचारधारा की पार्टी हैं। विचारधारा में समानता ना होने कारण इनका गठबंधन लंबे समय तक नहीं चल सकता। यूपी में कई बार गठबंधन हुए हैं। सब अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं। रायबरेली जब में भी लोकसभा चुनाव होते हैं वह गाड़ी में झंडा लगा देते हैं जैसे चुनाव खत्म होते हैं झंडा हट जाता है आपस में डंडा लेकर एलाइंस वाले लाठी चलाने लगते हैं।

प्रियंका गांधी पर फिर उठाया सवाल

प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर दिनेश प्रताप सिंह ने पुरानी बात को दोहराते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस प्रदर्शन का कोई कारण है। प्रदर्शन जो कर रहे थे वह अपने आप को हाईलाइट करने के लिए कर रहे थे। तीन या चार बार प्रदर्शन हुआ उसमें 6 से अधिक आदमी प्रदर्शन में शामिल नहीं थे। हम इससे प्रियंका गांधी की लोकप्रियता का पता लगा सकते हैं। मुझे नहीं लगता मैंने कुछ गलत कहा था। प्रियंका गांधी खुद सार्वजनिक मंच पर कहती रहती हैं कि मैं बुजुर्ग हो चुकी हूं। मैंने उनको बुजुर्ग कह दिया मैंने कोई गलती नही की है। रायबरेली होने का नाते मेरा धर्म कर्तव्य बनता है सामाजिक सेवा में जो आदमी सक्रिय हो वह रायबरेली छोड़कर भागने लग जाए तो हम पूछेंगे जरूर।

यह भी पढ़ें | रायबरेली: अजगर ने जकड़ा नीलगाय का बच्चा, वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर

क्यों नहीं लड़ती यूपी से

अगर प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में आई लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया। अगर बिना लड़े भाग गई तो सवाल तो उठेगा ही उठेगा। प्रियंका गांधी ने लुटियंस जोन्स में जन्म लिया वहां से चुनाव नहीं लड़ा, मुरादाबाद में अपनी ससुराल से चुनाव नहीं लड़ा। जो व्यक्ति जहां रहता है राजनीति की शुरूआत वहीं से करता है। अब वह केरल के वायनाड से जाकर चुनाव लड़ रही हैं। मेरा सवाल राजनीतिक था उसका जवाब देना चाहिए था।










संबंधित समाचार