हिंदी
मैनपुरी: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच सपा सांसद डिंपल यादव अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी पहुंचीं, जहां वे ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर दावा किया। उन्होंने कहा, 'मैं नहीं समझती हूं कि उनके कैंपेनिंग करने से कोई फर्क पड़ेगा और हमें पूरी उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल जी भारी बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाएंगे'।
डिंपल यादव ने किया BJP पर पलटवार
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, संभल दंगों की जांच को लेकर BJP की तरफ से आये बयान पर सपा सांसद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, हम यह चाहते हैं कि आगे की बात करें, जो 50 साल पुरानी बातें हैं अगर आप उनको कुरोदना चाहते हैं और देश का भविष्य खराब करना चाहते है तो सत्ता आपकी है तो वो आप कर रहे हैं।
मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर क्या बोलीं सपा सांसद?
इसके अलावा सपा सांसद डिंपल यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कहा, बहुत सारी चीज़ एक्टिव हो गई। भारतीय जनता पार्टी और सरकार यह चाहती है कि मिल्कीपुर चुनाव में समाजवादी पार्टी चुनाव हारे, लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि मिल्कीपुर से ये जितनी भी साजिशे कर रहे हैं, सब साजिशों को खत्म करते हुए समाजवादी पार्टी चुनाव जीतने जा रही है।
अखिलेश यादव ने हरिद्वार में लगाई डुबकी
इसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा हरिद्वार में डुबकी लगाई जाने को लेकर डिंपल यादव ने क्या कहा अभी 26 तारीख तक कुंभ है और यह डिसाइड करने वाले भारतीय जनता पार्टी के लोग नहीं होंगे, कौन कहां किधर डुबकी लगाएगा। मैं समझती हूं यह अधिकार एक मनुष्य का है, कब जाकर कहां डुबकी लगानी है और इस तरह की जो भ्रम फैलाने वाली बातें और इस तरह की जो हरकत करते हैं, मैं समझती हूं भारतीय जनता पार्टी को इस तरह की बातों से बाज आना चाहिए।
महाकुंभ में लगी आग पर डिंपल यादव का बयान
हाल ही में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लगी आग पर डिंपल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा जिस तरह के इंतजाम होने चाहिए थे वह 100 परसेंट नहीं है, कुंभ का मेला हमेशा होता आया है। ऐसा नहीं है कि पहली बार हो रहा है। कहीं ना कहीं थोड़ी बहुत कमियां रह जाती हैं, लेकिन जो कमियां देखने को मिल रही हैं, जिस तरह आग भी लगी आज मुख्यमंत्री जी शायद खुद वहीं मौजूद थे और जो आग लगी है आगे ऐसा ना हो प्रशासन शासन यह हंड्रेड परसेंट सुनिश्चित करना चाहिए कि कुंभ में जितने भी श्रद्धालु आ रहे हैं उनको पूरी सुविधाएं दी जाएं।
साथ ही महाकुंभ जाने को लेकर डिंपल यादव ने कहा कि जब हम महाकुंभ जाएंगे तो आपको पता चल जाएगा।
Published : 21 January 2025, 7:16 PM IST
Topics : AkhileshYadav dimpleonmahakumbh dimpleonmilkipur dimpleonsambhal DimpleYadav DimpleYadavinmainpuri DynamiteNews mainpuri डिंपलयादव दिल्लीचुनाव