Crime in UP: देवरिया में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने से सनसनी

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के देवरिया में रेलवे ट्रैक के किनारे से एक किशोरी का शव बरामद होने के बाद ससनसी मच गई। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पढ़िये, पूरी रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


देवरिया: जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिये किशोरी का शव अगले दिन रेलवे ट्रैक के किनारे से बरामद किया गया। किशोरी के शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार किये जाने के निशान मिले है। इसके अलावा किशोरी के कपड़े भी खुले मिले, जिससे आशंका जतायी है रही है कि किशोरी की दुषकर्म के बाद हत्या कर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। किशोरी के परिजनों ने भी दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की शनिवार रात को शौच करने के लिए घर से निकली थी।  लेकिन वह वापस लौटकर घर नहीं आई। रात भर परिजनों की तलाश के बाद भी किशोरी का पता न चल सका। 

रविवार को कुछ लोगों ने लापता किशोरी का शव रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में देखा। यह सूचना किशोरी के परिजनों को दी गयी। किशोरी की धारदार हथियार से हत्या की गयी थी। लहुलुहान अवस्था में शव बरामद किया गया। हत्या की इस खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

मौके पर किशोरी के कपड़े भी खुले हुए मिले, जिसके चलते दुष्कर्म की संभावना जताई जा रही है। किशोरी शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं किया है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सभी तथ्य सामने आएंगे।










संबंधित समाचार