देवरिया: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ़्तार लग्जरी बस, तीन की मृत्यु

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के देवरिया क्षेत्र में रविवार रात बिहार के सीतामढ़ी से जयपुर जा रही एक बस के पलट जाने से कम से कम तीन लोगों की मृत्यु हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया क्षेत्र में रविवार रात बिहार के सीतामढ़ी से जयपुर जा रही एक बस के पलट जाने से कम से कम तीन लोगों की मृत्यु हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक निजी बस सीतामढ़ी बिहार से राजस्थान के जयपुर जा रही थी।

यह भी पढ़ें: बाइक ना रोकना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया वो हाल की मच गया बवाल 

देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के निकट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लागों की मृत्यु होने की सूचना है। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद देवरिया के अलावा पडोसी कुशीनगर जिले के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। (वार्ता)










संबंधित समाचार