देवरिया: वैज्ञानिक नौटियाल ने छात्रों को बताई पृथ्वी की उत्पति और ब्रह्मांड की कहानी

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ चन्द्र मोहन नौटियाल ने छात्रों को दुनिया की उत्पति से लेकर ब्रह्मांड, नक्षत्र, गृह, वनस्पति और इंसान के बनने की कहानी को बड़े रोचक तरीके से समझाया। पूरी खबर..

Updated : 17 May 2018, 12:43 PM IST
google-preferred

देवरिया: सलेमपुर स्थित सेंट जेवियर स्कूल में आज वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ चन्द्र मोहन नौटियाल ने छात्रों को पृथ्वी और ब्रह्मांड की उत्पति, इतिहास तथा भविष्य समेत तारों व ग्रहों के निर्माण की प्रक्रिया को शानदार तरीके से बताया। डॉ नौटियाल ने इस विषय पर ब्याख्यान प्रस्तुत किया और प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े ही सरल तरीके से छात्रों को दुनिया की इस जटिल प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। 

 

छात्रों को संबोधित करते डॉ. नौटियाल

इसके अलावा डा. नौटियाल ने बच्चों की जिज्ञासा को देखते हुए जीवन के उद्भव व विकास, वनस्पति जीवन की विकास प्रक्रिया को भी बेहतर ढंग से बताया।

इस मौके पर उन्होंने डायनासोर के अंत, मंगल गृह तथा पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए सभी छात्रों से धरती को हर-भरा रखने के साथ ही ऊर्जा व प्राकृतिक संसाधनों का सन्तुलित उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गये सवालों का भी जबाव दिया।

 

 

इस अवसर पर हरपाल सिंह होरा, डॉ अभिनव तिवारी, सहित अन्य लोगों ने भी छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान नेशनल शिबली कालेज आजमगढ़ की प्राध्यापिका उजमा शाहीन को विज्ञान संचारक सम्मान से विभूषित किया गया।

अनिल तिवारी ने कार्यक्रम के सम्बंध में प्रकाश डाला और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बिजेंद्र शुक्ला ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
 

Published : 
  • 17 May 2018, 12:43 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement