DN Exclusive: तिहाड़ जेल की साख में क्यों हो रहा सुराख.. जाने चौंकाने वाली हकीकत

डीएन ब्यूरो

अति सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल अब खुद कटघरे में खड़ी होती जा रही है। कारण यहां होने वाली रोज-रोज की वारदातें है। तिहाड़ की गिरती साख कई मायनों में चिंताजनक भी है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

केंद्रीय कारागार तिहाड़
केंद्रीय कारागार तिहाड़


नई दिल्लीः एशिया की सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक तिहाड़ा जेल अब कई कारणों से सवालों के घेरे में आने लगी है। यहां के सभी 9 कारागारों में बंद कैदी एक दूसरे की जान लेने पर भा आये दिन उतारू रहते है। जेल की गिरती साख के क्या है कारण जाने डाइनामाइट न्यूज़ की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में 

 

इन वजहों से बदनाम हो रही हैं तिहाड़ जेल

1. तिहाड़ के अलग-अलग कारागार में बंद कैदियों के बीच होने वाली मारपीट और एक दूसरे की जान पर उतारू होने की घटनाएं यहां तैनात सुरक्षा बलों की निगरानी पर सवाल खड़े कर रही है।

2. यहां जेल के अंदर न सिर्फ कैदी नशा करते हैं बल्कि यहां जेल में बैठे- बैठे जेल के बाहर उनके गुर्गे लोगों की हत्याएं लूटपाट कर रहे हैं। कई बार तो तिहाड़ मे ड्रग्स भी मिली है।

यह भी पढ़ें | JNU में दोस्ती से इनकार करने पर PHD छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास, जानिये पूरा मामला

3. तिहाड़ में जो नए कैदी आते हैं उनके साथ यहां पहले से ही विभिन्न मामलों में सजा काट रहे कैदी मारपीट और उनसे दूसरे काम निकलवाते हैं।

4. जेल में बंद मरीज को देखने के लिए आई डॉक्टर से छेड़छाड़ के मामले ने तो यहां की सुरक्षा व्यवस्था की पोल ही खोल दी।

5. तिहाड़ में समलिंगी दुष्कर्म के भी कई मामले सामने आ चुके हैं जिससे कि यहां बंद कई कैदी मानसिक तौर पर प्रताड़ित भी होते हैं।

6. नीरज बवानिया जो दिल्ली में गिरोह चलाता है, तिहाड़ के लिए सिरदर्द बना हुआ है। यह तिहाड़ के अंदर से ही बाहर अपने गुर्गों से हत्याएं, तस्करी समेत कई गैर कानूनी काम करवा रहा है।

7. यहां बंद महिला कैदियों का भी हाल कुछ इसी तरह से हैं, उनके साथ भी छेड़छाड़ समेत कई मामलों ने तिहाड़ प्रशासन की पोल खोली है।

यह भी पढ़ें | Tihar jail: दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैदी की निर्मम हत्या, जेल प्रशासन में भी सनसनी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 

इन कैदियों ने तिहाड़ की सुरक्षा को किया तार- तार

1.डेनियल हेली वालकॉटः डेनियल वालकॉट एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर था जो मूल से अमेरिका का रहने वाला था। 1960 में जब इसे हथियारों की तस्करी में तिहाड़ जेल में बंद किया गया तो एक दिन यह जेल अधिकारियों को चकमा देकर तिहाड़ से भाग निकला। कहते हैं कि इसने सफदरजंग एयरपोर्ट से खुद विमान उड़ाया और फरार हो गया।

2.चार्ल्स शोभराजः तिहाड़ से भागने वालों में दूसरा बड़ा नाम एक और विदेशी का था वो था चार्ल्स शोभराज। तब चार्ल्स को बिकिनी किलर भी बुलाते थे, शोभराज पर थाईलैंड, नेपाल और भारत में कुल दर्जन भर से भी ज्यादा हत्या के मामले दर्ज थे। इसे 1976 में गिरफ्तार कर तिहाड़ में कैद किया गया था। 1986 में रविवार के दिन इस शातिर अपराधी ने जन्मदिन की बात बताकर सभी पुलिसवालों वो नशे वाली मिठाई खिलाई और जब सब पुलिसकर्मी बेहोश हो गए तो चाबियों से ताला खोलकर तिहाड़ से भाग निकला। हालांकि फरार होने के तीन हफ्तों बाद शोभराज को गोवा से गिरफ्तार किया गया। 

3.शेर सिंह राणाः 2001 में ‘बैंडिट क्वीन’ फूलन देवी की हत्या के आरोप में शेर सिंह राणा तिहाड़ जेल में बंद हुआ था। इस पर कुछ अन्य मामले भी थे जिसकी सुनवाई उत्तराखंड में चल रही थी। 17 फरवरी 2004 को ऐसे ही एक मामले में राणा को हरिद्वार ले जाया जाना था। इस दिन सुबह लगभग छह बजे कुछ लोग पुलिस की वर्दी में तिहाड़ जेल पहुंचे और उन्होंने राणा को पेशी पर ले जाने संबंधित कागजात तिहाड़ प्रशासन को दिखाए। इस पर तिहाड़ अधिकारियों ने खाना खिलाने के लिए उन्हें 40 रुपए दिए और शेर सिंह को उनके हवाले कर दिया। ये लोग राणा को लेकर निकले ही थे कि थोड़ी देर बाद उत्तराखंड पुलिस के जवान तिहाड़ जेल पहुंचे। जब उन्होंने यहां शेर सिंह राणा को पेशी के लिए ले जाने की बात कहीं तो तिहाड़ जेल के अधिकारियों के होश उड़ गए। तब तक राणा वहां से अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। हालांकि 2006 में उसे कोलकाता में दोबारा गिरफ्तार किया गया और वह फूलन देवी की हत्या में संयोग से तिहाड़ में ही आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

4.जावेद और फैजानः 27 जून 2015 शनिवार शाम को तिहाड़ के कारागार 7 में बंद जब इन दोनों कैदियों ने फरार होने के लिए कारागार 8 में पहले सुरंग खोदी और जेल होकर गुजरने वाले नाले से फरार हो गए। हालांकि फैजान यहीं नाले में फंस गया जबकि जावेद वहां से भाग निकला और उसे कुछ दिनों बाद यूपी से पुलिस ने पकड़ लिया।
 










संबंधित समाचार