हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बिना अवैध रुप से राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने, उन्हें हिरासत में लेने और उन्हें वापस भेजने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का मुद्दा हावी है। राजनीतिक बयानबाजी के बीच दिल्ली में पुलिस भी अपने काम में लग चुकी है। बाहरी जिला दिल्ली पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की जांच तेज की है और पौने दो सौ के करीब लोगों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार आउटर डिस्ट्रिक्ट के अधिकार क्षेत्र में रहने वाले 175 व्यक्तियों पर संदेह पाया गया। उनसे गहन पूछताछ की गई और उनके दस्तावेजों की भी सावधानीपूर्वक जांच और सत्यापन किया गया।
हाल ही में बाहरी जिले के अधिकार क्षेत्र में कई ऑपरेशन और संयुक्त जांच की गई। जिलेभर में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का पता लगाने के लिए गहन तलाशी करने और जानकारी इकट्ठा करने के लिए जिला विदेशी प्रकोष्ठ के अधिकारियों समेत पुलिस स्टेशनों और विशेष इकाइयों की समर्पित टीमों का गठन किया गया था।
बिना किसी वैध भारतीय दस्तावेज के दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशी प्रवासियों के अवैध रूप से रहने के बारे में बढ़ती चिंताओं के जवाब में बाहरी जिला दिल्ली पुलिस ने अभियान चलाया है। पुलिस वैध दस्तावेजों के बिना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह रहे व्यक्तियों की पहचान करने, उन्हें हिरासत में लेने और उन्हें वापस भेजने की कोशिश में है।
15 दिसंबर को, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राज्य सरकार से परामर्श किए बिना दिल्ली में "बड़ी संख्या में" "अवैध रोहिंग्या प्रवासियों" को बसाने का आरोप लगाया।
आतिशी ने दावा किया कि यह मुद्दा वर्षों से बना हुआ है और उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से दिल्ली सरकार को रोहिंग्याओं की पूरी सूची और उनके पते उपलब्ध कराने को कहा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी मांग की कि दिल्ली सरकार और उसके निवासियों से परामर्श किए बिना दिल्ली में रोहिंग्याओं का आगे कोई पुनर्वास नहीं होना चाहिए। जवाबी आरोप में, दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर अपने वोट बैंक को सुरक्षित करने के लिए दिल्ली में अवैध रोहिंग्या प्रवासियों को बसाने का आरोप लगाया।
सचदेवा ने कहा कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी दिल्ली के नागरिकों के अधिकार छीन रहे हैं। इन अवैध प्रवासियों को हटाया जाना चाहिए और हमने इस संबंध में बार-बार मांग की है। दिल्ली इसके निवासियों और भारत के लोगों की है।
AAP दिल्ली में विदेशियों को बसा रही है और उसे इसके लिए जवाब देना चाहिए। हरदीप पुरी जी ने पहले ही इस मामले को स्पष्ट कर दिया है। हमने बांग्लादेशियों या रोहिंग्याओं को कोई आवास आवंटित नहीं किया है। AAP अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसा कर रही है।
Published : 22 December 2024, 4:25 PM IST
Topics : Delhi Police deportation process HindiNews illegal Bangladeshis ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist New Delhi search TrendingNews
No related posts found.