Kisan Andolan: किसानों के चक्का जाम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर, अर्धसैनिक बलों की तैनाती, कड़ी सुरक्षा, जानिये ताजा अपडेट

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने आज चक्का जाम की घोषणा की है। चक्का जाम के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट पर है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। जानिये ताजा अपडेट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 February 2021, 9:27 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज 73वें दिन में पहुंच गया है। किसानों ने आज दोपहर से राष्ट्रव्यापी चक्का जाम की घोषणा की है। हालांकि किसानों ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम न करने का ऐलान किया है लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस हाई अलर्ट पर है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं।

यह भी पढ़ें: Kisan Andolan: राकेश टिकैत बोले- कल यूपी और उत्तराखंड में नहीं होगा चक्का जाम, यहां के किसान करेंगे ये काम 

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: संसद में कृषि मंत्री के 'खून से खेती' वाले बयान पर कांग्रेस का भी पलटवार, जानिये क्या बोले नरेंद्र तोमर 

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी प्रमुख नाकों पर करीब 40,000 सुरक्षा बलों को तैनात किया है। सभी क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी शामिल हैं। दिल्ली में कम से कम 12 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। हर जगह कड़ी नजर रखी जा रही है। चक्का जाम पर नजर रखने के लिये ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Rakesh Tikait: जानिये राकेश टिकैत के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य, कैसे बने किसान नेता? कभी की थी पुलिस की नौकरी, गये कई बार जेल 

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने किसानों के कल के राष्ट्रव्यापी चक्काजाम को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है। किसानों के चक्का जाम के मद्देनजर दिल्ली से लगे सिंघु बॉर्ड,गाजीपुर बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त है। यहां सीमाएं लगभग सील कर दी गई है। दरअसल दिल्ली पुलिस इस बार किसी भी तरह की ढ़ील या जोखिम नहीं लेना चाहती है।

यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने का ऐलान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान नेता राकेश टिकैत और बलबीर सिंह राजेवाल ने किया है। उन्होंने कहा कि नजदीक होने के कारण यूपी और उत्तराखंड के किसानों को कभी भी आंदोलन के लिये बुलाया जा सकता है, इसलिये इन दो राज्यों में चक्काजाम नहीं करने की निर्णय लिया गया है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में चक्का जाम नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसान कल केवल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। राकेश टिकैत के मुताबिक, आज का चक्का जाम सिर्फ तीन घंटे (दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक) के लिये होगा।