हिंदी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 29 जनवरी को राजपथ पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह के कारण उद्योग भवन और केन्द्रीय सचिवालय पर दिल्ली मेट्रो की सेवायें आंशिक रूप से बंद रहेंगी।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि 29 जनवरी काे उद्योग भवन पर दिन में दो बजे से शाम साढ़े छह बजे और केन्द्रीय सचिवालय पर शाम चार बजे से शाम साढ़े छह बजे उपलब्ध नहीं रहेंगी। केन्द्रीय सचिवालय के गेट नंबर एक पर लोगों को स्टेशन में प्रवेश करने और बाहर निकलने की अनुमति दो बजे से शाम चार बजे तक ही होगी जबकि इस दौरान अन्य गेट बंद रहेंगे। (वार्ता)
Published : 28 January 2020, 11:01 AM IST