हिंदी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार को एक जूते के शो रूम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की एक के बाद एक 11 गाड़ियां मौके पहुंचकर आग बुझाने पहुंची। आग लगने से लाखों का माल खाक हो गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अग्निशमन के अधिकारी ने बताया कि दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर तुरंत भेजा गया और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग किन कारणों से लगी है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई जिससे आग बुझाने के अभियान के दौरान इलाके में यातायात बाधित हो गया।
बताया जा रहा है कि आग बाटा शोरूम में लगी है और यह शोरूम शाहीनबाग के ही रहने वाले असलम का है। जिस इमारत में शोरूम स्थित है वह दो मंजिला इमारत है। इसके बेसमेंट, भूतल (ग्राउंड फ्लोर) और पहली मंजिल पर शोरूम बना था।
फायर विभाग की अब इस बात की जांच कर रहा है कि आग कैसे लगी है।
Published : 22 March 2025, 1:44 PM IST
Topics : Delhi Fire fire breaks out in in Shaheen Bagh fire breaks out in shoe showroom Shaheen Bagh Crime Shaheen Bagh News Shaheen Bagh Police