हिंदी
नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के उद्योग नगर इलाके में स्थित एक फैक्टरी में रविवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Published : 30 July 2023, 1:45 PM IST
Topics : आग उद्योग नगर नयी दिल्ली पश्चिमी दिल्ली फायर ब्रिगेड फैक्टरी
No related posts found.