हिंदी
नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कल मंगलवार को बड़ा फैसला आ सकता है। दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले में कल दोपहर 2.30 बजे के आसपास अपना फैसला सुनायेगा।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। इस मामले पर हाई कोर्ट ने 3 अप्रैल को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट अब कल मंगलवार को इस पर फैसला सुनायेगा।
केजरीवाल ने हाई कोर्ट में दायर याचिका में अपनी गिरफ्तारी को गैर कानूनी और राजनीतिक साजिश बताया है।
प्रवर्तन निदेशालय में केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में केजीरवाल को 14 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा है।
Published : 8 April 2024, 7:05 PM IST
Topics : Delhi Excise Policy High Court Kejriwal petition अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार नई दिल्ली याचिका हाई कोर्ट