हिंदी
नई दिल्ली: लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत-चीन तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रूस के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। इन तीन दिनों के दौरे में रक्षा मंत्री शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अहम बैठक में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री का यह दौरा दोनों देशों के लिये काफी अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें..चीन को रूस से भी मिला बड़ा झटका, महत्वपूर्ण मिसाइलों की डिलीवरी पर लगाई रोक
जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चार सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होना है। इस संगठन में भारत और रूस के अलावा चीन भी सदस्य है। इसलिये इस बैठक में चीन की तरफ से भी वहां के राजनयिक शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शंघाई सहयोग संगठन की इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वहां अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात नहीं करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एससीओ की बैठक में शामिल होने के बाद पांच सितंबर की शाम को मास्को से दिल्ली वापस लौटेंगे। राजनाथ सिंह द्वारा वहां कुछ अन्य अहम कार्यकर्मों में भी शिरकत करने की खबरें है।
लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच ताजा तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का रूस में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की इस अहम बैठक में शामिल होने कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे है। पारंपरिक मित्र देश के रूप में रूस और भारत के रिश्तों में इस बैठक के बाद और भी ज्यादा जोश और ताजगी देखने को मिल सकती है।
Published : 2 September 2020, 10:24 AM IST
Topics : Rajnath Singh Russia Visit नई दिल्ली भारत सरकार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस रूस दौरा विदेश यात्रा