हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई है, इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने 3 लोगों को बिल्डिंग के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।

NDRF अधिकारी ने बताया कि अभी तक जिन लोगों को रेस्क्यू किया गया है उनमे से 2 लोगों की मौत हो गई है। कुल 4 से 5 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। रेस्क्यू के लिये हमारी 25 टीमें अभी लोगों को बचाने के काम में लगी हुई है।

सोमवार की दोपहर को दिल्ली के सत्य निकेतन में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। बिल्डिंग के मलबे में मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई गई। हादसे की सूचना मिलते है मौके पर पुलिस, दमकल और अन्य बचाव दल की टीम पहुंच गई। जिसके बाद रेस्क्यू मलबे से मजदूरों को सुरक्षित निकालने के काम जुट गई।
Published : 25 April 2022, 7:23 PM IST
Topics : Delhi Delhi Police rescue operation Satya Niketan दिल्ली निर्माणाधीन बिल्डिंग मौत रेस्क्यू सत्य निकेतन