Crime News: दिल्ली के छावला नहर में लड़की का शव मिलने से हड़कंप,पत्थर से बंधा शरीर देख हैरान

दिल्ली के छावला नहर से पत्थर से बांधा शव मिलने से हड़कंप हैरान करने वाले खुलासे पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 March 2025, 7:54 PM IST
google-preferred

दिल्ली: राजधानी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। छावला नहर से बुधवार को 22 साल की लड़की का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने हत्या के शक में दो आरोपियों आसिफ और जावेद को गिरफ्तार किया है। 

क्या है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज की मुताबिक,   लड़की की पहचान नंद नगरी थाने के सुंदर नगरी इलाके की रहने वाली 22 साल की कोमल के रूप में हुई है। लड़की की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया गया था। शव को पत्थर से बांधा गया था। पुलिस जांच में पता चला है कि लड़की 12 मार्च से अपने घर से लापता थी। आसिफ ने कथित तौर पर उसी दिन उसकी हत्या कर दी।

शव को नहर में फेंका

पुलिस जांच में पता चला कि आसिफ टैक्सी ड्राइवर है। वह कोमल को पहले से जानता था। 12 मार्च को उसने सीमापुरी थाना इलाके के दिलशाद गार्डन से कोमल को अपनी कार में बैठाया था। रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद  कथित तौर आसिफ ने कोमल की हत्या कर दी और उसका शव नहर में फेंक दिया। 

 तलाश अभी जारी..

सीमापुरी थाने में कोमल के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मृतका के पिता ने बताया, वह 12 मार्च से लापता थी, उसने शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी बेटी निर्माण विहार में काम करती थी, वह (आरोपी) उसे दिलशाद गार्डन ले गया। उसने उसे घूमते हुए देखा। बाद में पुलिस ने कहा कि उन्हें सुराग मिल गया है, इसलिए वह नजफगढ़ गए। अस्पताल में उसे पता चला कि यह उसकी बेटी की लाश थी। पुलिस अभी जांच में जुटी है।