Crime in UP: आगरा में दुकान से घर लौटते सर्राफा कारोबारी का अपहरण, व्यवसायी की किडनैपिंग से हड़कंप

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दुकान से घर जा रहे सर्राफा कारोबारी रास्ते से अपहरण हो गया। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 May 2022, 4:48 PM IST
google-preferred

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़े वारदात की खबर सामने आई है। यहां दुकान से घर आ रहे एक सर्राफा कारोबारी अपहरण हो गया है। कारोबारी की किडनैपिंग आगरा के सैंया इलाके से हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, व्यापारी के पास आभूषण से भरा एक बैग था, बदमाशों ने गहनों से भरे बैग के साथ व्यापारी को गाड़ी से अगवा कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आगरा एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

ये वारदात आगरा के थाना इरादत नगर के वृथला गांव के रहने वाले विशंभर दयाल वर्मा के साथ हुई है। विशंभर ज्वेलरी की दुकानों पर सोने चांदी के आभूषणों की सप्लाई करने का काम करते हैं। शुक्रवार शाम जब वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे तभी उनका अपहरण हो गया।  

विशंभर के अपहरण की जानकारी उनके पिता छदमी लाल वर्मा के मोबाइल पर मिली। परिवार के मुताबिक, उन्होंने फोन पर हड़बड़ी में बताया। इसके बाद उनका नंबर बंद जा रहा है। 

Published :