Crime in UP: चंदौली में दबंगों ने पुलिस के सामने दो भाइयों को पीट-पीट कर किया घायल, घायलों ने SP से लगाई न्याय की गुहार

यूपी के चंदौली में सोमवार को दो भाइयों के साथ मारपीट की वारदात सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 July 2024, 8:23 PM IST
google-preferred

चंदौली: जनपद के चकिया थाना अंतर्गत जमीनी विवाद में दबंगों ने दो भाइयों को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान पुलिस  मौजूद थी लेकिन मूकदर्शक बनी रही। दबंग हाथ में ईंट लेकर युवकों को परिणाम भुगतने की धमकी देते रहे। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घायल अनिल कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने उनकी नंबर की जमीन खाली पड़ी है। जिस पर दबंग बलपूर्वक कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। वही उसमें दीवाल जोड़ रहे हैं। दोनों भाइयों ने जब इसका विरोध किया तो वे सब मारने-पीटने लगे।

मारपीट में घायल युवक

घायल भाइयों ने बताया कि वे पुलिस के सामने भी हमें मारपीट रहे थे। 

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी जमीन के लिए विवाद हो चुका है, जिस पर सुलह-समझौता भी किया जा चुका है, जो स्टांप पेपर पर लिखित है लेकिन मनबढ़ मानने को तैयार नहीं, पुनः जमीन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

मारपीट में घायल युवक का भाई

पीड़ितों ने मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत सीओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर  जांच की जा रही है। 

Published : 
  • 22 July 2024, 8:23 PM IST

Advertisement
Advertisement