हिंदी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाना एक BJP कार्यकर्ता की जान पर काफी भारी पड़ गया। वहीं घटना के बाद SSP ने 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की। प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी की जीत के जश्न के दौरान BJP कार्यकर्ता सतीश चौहान की संदिग्ध मौत हो गई। इस घटना को लेकर SSP ने किया 4 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया। ये मामला प्रयागराज के बहरिया के नेवादा गांव का है।
बहरिया के नेवादा गांव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया जा रहा था, तभी अचानक से जश्न के बीच में पथराव होने लगे। जिसमें BJP कार्यकर्ता सतीश चौहान घायल हो गए और फिर उनकी मौत हो गई। इस पूरे मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा है। इस केस में SSP अजय कुमार ने बहरिया के SHO रवि प्रकाश, SI संजय यादव, कांस्टेबल विकास उपाध्याय और कांस्टेबल दीनदयाल दुबे को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर संग 10 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दरअसल नेवादा गांव में भाजपा की जीत पर एक जश्न का आयोजन किया गया था। जिसमें डीजे पर लोग डांस कर रहे थे, तभी जश्न के बीच अचानक से पथराव और लाठी-डंडे से लड़ाई शुरू हो गई। जिसमें सतीश संग कई लोग घायल हुए। घायल होने के बाद सतीश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सतीश के पिता ने पुलिस में अपने बेटे के एक्सीडेंट की तहरीर दी थी। इसके बाद सतीश के साथियों ने एक अलग तहरीर दी।
पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ता सुनील कुमार पासी और प्रवीण कुमार पाल को पीटने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में SSP अजय कुमार ने कहा कि क्षेत्र में एक BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत के बाद उसके परिजनों को परेशान और प्रताड़ित करने की जानकारी बड़े आधिकारियों को समय पर नहीं देने के लिए बहरिया के SHO रवि प्रकाश, SI संजय यादव कांस्टेबल विकास उपाध्याय और कांस्टेबल दीनदयाल दुबे को सस्पेंड कर दिया है।
Published : 14 March 2022, 1:41 PM IST