हिंदी
लखनऊ: जनपद में बुधवार को गोमती नगर विस्तार के इग्निस हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने डॉ. और स्टाफ की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कर रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला गोमतीनगर विस्तार में इग्निस हॉस्पिटल का है।

जानकारी के अनुसार गोमती नगर विस्तार के इग्निस हॉस्पिटल में एक मरीज भर्ती था। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत हो जाने के बाद भी चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे जिसको लेकर मरीज के तीमारदारों और वहां के चिकित्सक और स्टाफ के बीच बहस होने लगी। इस दौरान आक्रोशित मरीज के तीमारदारों ने एक स्टाफ पर हाथ उठा दिया जिसके बाद वहां मौजूद सभी स्टाफ भाग खड़े हुए।
इसके बाद तीमारदार पूर्व प्रोफेसर डॉ. रवि देव को वेटिंग हॉल में ले गए और उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस पूरे मामले का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।
मामले पर पुहंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई की बात कर रही है।
Published : 24 July 2024, 2:18 PM IST
Topics : beat Doctor Dynamite DynamiteNews Lucknow उत्तर प्रदेश डॉक्टर तीमारदार लखनऊ स्टाफ