Crime in Ballia: व्यवस्थापक को जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का प्रयास, एक गिरफ्तार, दो फरार

यूपी के बलिया जेपी स्मारक ट्रस्ट के व्यवस्थापक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 May 2024, 12:19 PM IST
google-preferred

बलिया: जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर ट्रस्ट पर मंगलवार को कमरे में घुसकर ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह को जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या करने के प्रयास, मारपीट व गाली गलौज करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस ने ओमजी गुप्ता पुत्र लक्ष्मण गुप्ता निवासी गायघाट मुड़ाहीह रुद्रपुर हल्दी, रोशन गुप्त पुत्र पिंटू गुप्त निवासी दुर्जनपुर थाना रेवती व सुशील गुप्त पुत्र नंदजी गुप्त निवासी जमालपुर थाना बैरिया के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं, पुलिस ने ओमजी गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। जबकि रोशन गुप्त व सुशील गुप्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार सिंह 30 वर्षों से जयप्रकाश नगर स्थित जेपी ट्रस्ट में मैकेजर के रुप में कार्यरत हैं। चार दिन पूर्व ओमजी गुप्ता किसी युवती के साथ जयप्रकाश नगर ट्रस्ट पर पहुंचा, जहां दोनों अश्लील हरकत कर रहे थे। इस पर अशोक सिंह ने आपत्ति जताते हुए वहां से चले जाने को कहा था। इससे खार खाए ओम गुप्ता उक्त दोनों युवकों के साथ मंगलवार की दोपहर बाद करीब दो बजे जेपी ट्रस्ट पर पहुंचा, तब अशोक सिंह अपने कमरे में आराम कर रहे थे।

इस दौरान आरोपी उनके कमरे में तीनों आरोपी घुस गए। दो लोगों ने अशोक सिंह को पकड़ लिया। ओम गुप्ता ने जहरीली दवाई इंजेक्शन में भरकर उनके पेट में लगाने का प्रयास किया। लेकिन हाथापाई में इंजेक्शन की दवा कपड़े में उलझकर रह गई। इसके बाद तीनों उन्हें मारने पीटने लगे। उनके चीखने चिल्लाने पर अन्य कर्मचारी पहुंच गए, जिन्हें देखकर तीनों भागने लगे। 

कर्मचारियों ने ओम गुप्ता को पकड़ लिया, जबकि रोशन गुप्ता व सुशील गुप्ता भागने में सफल रहे। कर्मचारियों ने ओमजी गुप्ता को पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद अशोक सिंह को लेकर सोनबरसा अस्पताल पहुंचे, लेकिन सोनबरसा के चिकित्सकों ने उन्हें बिना देखे बलिया जाने को कह दिया। 

बलिया में इलाज के बाद देर रात अशोक सिंह से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने बताया कि ओमजी गुप्ता, रोशन गुप्ता, सुशील गुप्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published :