हिंदी
नई दिल्लीः देश में अभी कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुई थी की कोरोना की तीसरी लहर की संभावना बढ़ गई है।
जहां एक तरफ कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लोगों से ज्यादा सावधानी से रहने की बात की जा रही है वहीं दूसरी ओर लोगों का बड़ी-बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। लोग मौसम का मजा लेने के लिए हिल स्टेशनों पर छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, जिससे कोरोना का खतरा और ज्यादा बढ़ने लगा है। ऐसे में देश के नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस विडियो के जरिए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई है।

शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ कार से कही जाता है और दोस्त से वह फोन पर बात कर रहा होता है। फोन पर अपने दोस्त से वह कहता है कि एक बढ़िया होटल बुक कर दो। वहीं अगले सीन में उसकी पत्नी कोरोना संक्रमित दिखाई पड़ती है। बाद में वह शख्स अपने दोस्त से फोन पर कहता है कि मेरी पत्नी को बचा लो। इस वीडियो को साझा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कैप्शन लिखा- छुट्टियां मनाने बाहर जा रहे हैं तो जरा रुकिए। जरा सोचिए।
Published : 4 August 2021, 3:04 PM IST
Topics : Corona virus COVID 19 Health Minister Hills Station third wave कोविड 19 तीसरी लहर मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य मंत्री हिल स्टेशन
No related posts found.