हिंदी
नई दिल्ली: डाइनामाइट न्यूज़ पर एक बड़ी खबर है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) देश भर में सीरो-सर्वेक्षण करेगा ताकि कोरोना के संपर्क में आये लोगों की संख्या के बारे में पता लगाया जा सके।
ऐसा ही एक सर्वेक्षण मई में किया गया था, जिसके नतीजे अभी जारी होना बाकी हैं।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) सीरो-सर्वेक्षण करेगा, जिसके तहत लोगों के खून के नमूने की जांच करके शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित होने के बारे में पता लगाया जाएगा। इससे यह पता लग सकेगा कि कितने लोग वायरस संक्रमण की जद में आये।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण ने इस बारे में कहा कि आईसीएमआर द्वारा मई में आयोजित किए गए सीरो-सर्वेक्षण के अंतिम नतीजे की प्रक्रिया अभी चल रही है जोकि मध्य अप्रैल के संक्रमण पर केंद्रित था।
उन्होंने कहा, ‘ निकट भविष्य में, आईसीएमआर एक राष्ट्रव्यापी अनुवर्ती (फालोअप) सीरो-सर्वेक्षण की योजना बना रहा है जैसा कि पहले मध्य अप्रैल में संक्रमण की जद का पता लगाने के लिए आयोजित किया गया था।’
Published : 10 July 2020, 9:20 PM IST
No related posts found.