हिंदी
पटनाः कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 15 मई तक के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके कहा- कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया, इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।'
कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 4, 2021
बता दें कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव केसेज की संख्या 5 लाख पार हो चुकी है। अब तक राज्य में 509047 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 398558 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 107667 लोग अभी भी पॉजिटिव हैं। राज्य में अब तक कोरोना से 2821 लोगों की मौत हुई है। बिहार में 3 मई तक रिकवरी रेट 78.29 है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 15.70 है।
Published : 4 May 2021, 11:54 AM IST
Topics : bihar Corona virus COVID 19 Lockdown कोरोना वायरस कोविड19 बिहार लॉकडाउन